फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा जमाए है बाघ से दहशत में हैं ग्रामीण

Sun, 08 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां-भीरा।
विज्ञापन
शेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- नहीं जा रहे खेतों की ओर, फसलों रखरखाव चौपट
विज्ञापन

जंगल से निकलकर आबादी के निकट गन्ने के खेतों में डेरा जमाए बाघ की दहशत ग्रामीणों में बरकरार है और इसके चलते ग्रामीण खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। इससे फसलों की देखरेख और सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने वन रेंजर भीरा सहित डीएफओ दक्षिण खीरी, डीएम को पत्र भेजकर समाधान  की मांग की है।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी फारेस्ट डिवीजन के जंगल से निकलकर आए बाघ ने क्षेत्र में कई दिनों से डेरा जमा लिया है। जिससे उसकी दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने खेतों में जाना छोड़ दिया है। जिससे उनकी फसल की देखरेख के साथ ही सिंचाई आदि नहीं हो पा रही है। भीरा से सटे खैरा फार्म एवं लालजीपुरवा के निकट गन्ने के खेतों में बाघिन और उसके शावकों ने डेरा जमाया हुआ है और इससे ग्रामीण खौफजदा हैं। ग्राम के ही गुरुदेव सिंह, आभा सिंह, उत्तम सिंह खैरा, जसवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह, तनवीर सिंह, बृजराज सिंह, करतार सिंह, अनिल कुमार आदि ग्रामीणों ने डीएफओ, भीरा रेंजर और डीएम को पत्र भेजकर समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें