फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में युवक घायल

Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
विज्ञापन
tiger - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- जंगल के निकट खेत की रखवाली करने गया था
विज्ञापन

- इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की महुरैना/खरेहटा बीट अंतर्गत जंगल से सटे गेहूं के खेत की रखवाली कर रहे युवक पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। सिर और बाएं हाथ पर बाघ का पंजा लगने से वह गंभीर घायल हो गया। युवक के साथ मौजूद साथी के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल के अंदर चला गया। उसे इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
 घटना गुरुवार दोपहर बारह बजे की है। जंगल से सटे गांव छेदीपुर गांव निवासी (25) वर्षीय बलबीर पुत्र रामभजन महुरैना/ खरेहटा बीट के कंपार्टमेंट आठ से सटे खेत में अपने साथी जसकरन के संग गेहूूं खेत की रखवाली कर रहा था। इस दौरान पीछे से आए बाघ ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। बाघ ने उसके सिर और बाएं हाथ पर पंजा मारा, लेकिन उसके साथ मौजूद गांव निवासी जसकरन के शोर मचाने पर बाघ वहां से जंगल के अंदर चला गया। बाघ के अचानक हमले से बलबीर गंभीर घायल हो गया। बलबीर के संग मौजूद साथी ने सेलफोन से इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल खून से लथपथ पड़े बलबीर को देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवारीजन आननफानन में उसे बांकेगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। बाघ हमले में घायल युवक का इलाज कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी रेंज में 18 दिन में बाघ का दूसरा हमला
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज में 18 दिन के अंतराल में इंसानों पर बाघ का यह दूसरा हमला है। इससे पहले 27 अक्टूबर को जटपुरा बीट के कंपार्टमेंट13 में हरदुआ गांव निवासी विनोद नामक युवक को बाघ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इलाकाई लोग अभी उस घटना को भूल भी नहीं पाए कि गुरुवार को बाघ ने छेदीपुर गांव निवासी युवक बलबीर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बाघ के ताबड़तोड़ हमलों से इलाकाई और जंगल से सटे गांवों के बाशिंदों में दहशत का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें