फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ और गुलदार की  खालों समेत 6 गिरफ्तार      

Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धनगढ़ी-नेपाल।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब सात किलो हड्डी भी बरामद, नेपाल अनुसंधान टीम की कार्रवाई      
विज्ञापन

एक अलग कार्रवाई में अजगर की खाल समेत एक को दबोचा     
कैलाली जिले में दो बाघ की खाल और दो गुलदार की खाल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब सात किलो हड्डी भी बरामद हुई है। यह कार्रवाई नेपाल अनुसंधान पुलिस टीम ने की है। इसके अलावा धनगढ़ी से भी पुलिस ने अजगर की खाल समेत एक व्यक्ति को पकड़ा है।      
विज्ञापन

कैलाली पुलिस अधीक्षक अर्जुन चंद ठकुरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला पुलिस कार्यालय और अनुसंधान पुलिस टीम ने गोदावरी और घोड़ाघोड़ी नगरपालिका के तहत चौकीडाडा व कीर्तिपुर गांव से धर्मराज पौडेल को एक गुलदार की खाल सहित पकड़ा। उससे पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर पांच अन्य लोगों को एक बाघ व दो गुलदार की खाल और 6 किलो 700 ग्राम हड्डी के साथ पकड़ा गया। उनसे टीम ने दो बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में धर्मराज पौडेल निवासी गौरीगंगा, पूर्ण बहादुर ओली निवासी गोदावरी, रामबहादुर चौधरी निवासी वार्ड 16 धनगढ़ी उपमहानगर पालिका, रूपेश चौधरी, लोक बहादुर निवासी जोशीपुर और गगन सांउद निवासी घोड़ा घोड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन

इसके अलावा धनगढ़ी के कर्णाली बस स्टैंड से संतोष धर्तिमगर निवासी वार्ड नं 17 धनगढ़ी को भी अजगर की खाल के साथ पकड़ा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें