नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर स्थित चौराहे पर तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से चोर सफल नहीं हो सके।
ज्ञानेंद्र शुक्ला की इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरों ने पहले नकब लगाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। दुकान का शटर तोड़ कर दुकान में घुसने की कोशिश करते समय दुकान मालिक ज्ञानेंद्र जाग गए थे। इस दौरान चोरों ने गोपालपुर निवासी फारूक की सिलाई की दुकान का ताला तोड़ दिया, लेकिन अंदर नहीं घुस सके। गोपालपुर के ही अवधेश मिश्रा के जरनल स्टोर की दुकान पर रखे काउंटर को भी खंगाला गया, लेकिन कोई सामान नहीं ले जा पाए। लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ।