फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में तीन घर जले, महिला झुलसी, चार मवेशी जिंदा जले

Mon, 15 Feb 2016 08:09 PM IST
धौरहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कफारा के मजरा अंगनेपुरवा गांव में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे एक महिला झुलस गई और चार मवेशी जिंदा जल गए। आग से पांच हजार की नकदी सहित हजारों का सामान जल कर राख हो गया। अंगनेपुरवा में बनवारी लाल के घर से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर बनवारी, महादेव और गोवर्धन का घर जल कर राख हो गया। बनवारी के घर में सो रही उसकी बहन बिटोला देवी झुलस गई। वहीं घारी में बंधी एक भैंस, एक पड़िया और दो बकरी जिंदा जल गईं। बनवारी के घर रखे पांच हजार रुपये की नगदी, बर्तन, अनाज सहित हजारों का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तहसीलदार नीरज प्रसाद पटेल ने नुकसान का जायजा लिया और सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें