फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों की चोरी, शक के  आधार पर नामजद रिपोर्ट

Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
20 हजार की नकदी, दो लैपटॉप और एक मोबाइल शामिल, नामजद मुकदमा
विज्ञापन

 कस्बे की एक दुकान से दो लैपटॉप, एक मोबाइल और 20 हजार की नकदी चोरी हो गई। दुकानदार ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार की रात कस्बा निवासी पवन राठौर के यहां दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए और फिर यहां से  दुकान में चले गए। उन्होंने दुकान में रखे दो लैपटॉप, एक मोबाइल तथा 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। दुकानदार जब सुबह उठा तब चोरी की जानकारी हुई। दुकान से लैपटॅाप, मोबाइल, नकदी गायब पाकर उसके होश उड़ गए। इसमें एक लैपटॉप खंड विकास कार्यालय का था। जिसमें तमाम डाटा फीड था। पीड़ित दुकानदार ने शक के आधार पर छब्बापुरवा निवासी अंसू उर्फ अल्लाह डान, सूरज व रामनरायन को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने मौका मुआयना किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें