विधायक समर्थकों की ओर से हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
दूसरे पक्ष की तहरीर पर बलवे और मारपीट का मुकदमा
मारपीट में जख्मी सिख बिरादरी के लोगों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पूर्वी दीक्षिताना निवासी अनुराग गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि खाना खाने के बाद हाथ धोते समय सिमरनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और उनके चार पांच अन्य साथियों ने गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। बात बढ़ने पर सिमरनजीत सिंह ने पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया फायर मिस होने पर वट से सिर पर प्रहार कर दिया। मनप्रीत सिंह ने गोट से तमंचा निकालकर फायर कर दिया जिसमें वह बाल बाल बच गए। पुलिस ने धारा 147,148,149,307,323,504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने जख्मी लोगों की ओर से भी उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना मैलानी क्षेत्र के उषा फार्म निवासी सिमरनजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि खाना खाने के बाद विपक्षी अनुराग गुप्ता, अनिल भूरी अपने पांच छह अज्ञात साथियों के साथ एक राय होकर हथियारों से लैस होकर मारना पीटना शुरू कर दिया, जिसमें सिमरनजीत और रोनी सिंह गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायल रोनी सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। आरोप है कि विपक्षियों ने कोतवाली जाकर रिपोर्ट करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सिमरन की तहरीर पर धारा 147,148,149,323,504,506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोला में होटल पर विवाद मामले में दोनों पक्षों की ओर से सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही विवेचना शुरू कर दी गई। मामले में विधायक विनय तिवारी ने गोला कोतवाली के एसएसआई देव सिंह यादव पर अभद्रता का आरोप लगाया था, जिस पर एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ गोला को सौंपी गई है।
अखिलेश चौरसिया, एसपी।