फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बरामद हुई एक हजार लीटर स्प्रिट

Sat, 26 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/उचौलिया/पसगवां।
विज्ञापन
तेल टैंकर दुर्घटना - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अंतर जनपदीय शराब तस्कर यासीन गिरफ्तार
विज्ञापन

खीरी के पड़ोसी जिलों में भी करता था सप्लाई
पसगवां पुलिस ने नई बस्ती मोहल्ले में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली करीब एक हजार लीटर स्प्रिट बरामद की है। साथ ही इस कारोबार में कई सालों से लिप्त और वांछित चल रहे अंतर जनपदीय शराब तस्कर यासीन को भी गिरफ्तार किया है। उसके मकान में बने तहखाने से मार्च 2015 में भी हजारों लीटर स्प्रिट बरामद हुई थी, लेकिन तब से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
उचौलिया में कई सालों से कच्ची शराब बनाने का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा था। लोगों ने कई बार आबकारी विभाग से शिकायत भी की लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। 17 मार्च 2015 को पसगवां पुलिस और आबकारी टीम ने अभियुक्त यासीन के घर पर छापा मारकर हजारों लीटर स्प्रिट बरामद की। तब से यासीन वांछित चल रहा था और उसने अभी तक जमानत भी नहीं कराई थी। एसओ अनिल शाही ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात आरोपी यासीन के घर पर दबिश दी गई। वहां 20 केन में रखी एक हजार लीटर स्प्रिट बरामद की। इसे बेचने के लिए कहीं लेकर जाना था। पुलिस ने मौके से वांछित चल रहे यासीन को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्प्रिट से शराब बनाकर आसपास के जिलों हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली और सीतापुर के साथ मेरठ और आसपास के जिलों में भी बेचता था। हाइवे स्थित जहानीखेड़ा जिला हरदोई के एक ढाबा पर टैंकरों से स्प्रिट उतार कर ऊचौलिया लाई जाती थी। एसओ ने बताया कि यासीन के घर पहले भी भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की जा चुकी है, जिसमें यासीन वांछित था।
विज्ञापन


एक लीटर स्प्रिट से बनाते थे 25 लीटर शराब
मौके से बरामद स्प्रिट मानव स्वास्थ्य के लिहाज से काफी खतरनाक है। पूछताछ में यासीन ने स्वीकार किया है कि एक लीटर स्प्रिट से 25 लीटर शराब तैयार करता था। एक हजार लीटर स्प्रिट से करीब 25 हजार लीटर शराब बनाई जा सकती है।
विज्ञापन


तो पुलिस की शह पर कर रहा था काम
एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभियुक्त यासीन को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि वह क्षेत्र में लगातार काम करता रहा। उसके यहां से 2015 में भी हजारों लीटर स्प्रिट बरामद हुई थी लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था। सूत्रों की मानें तो मूल रूप से मुरादाबाद जिले का रहने वाला अभियुक्त यासीन उचौलिया में कुछ पुलिसकर्मियों की शह पर लगातार सक्रिय रहकर शराब तस्करी के धंधे में लगा हुआ था।

स्प्रिट बरामदगी की बाबत सूचना नहीं है। पुलिस की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई। बरामद की गई स्प्रिट की जांच कराई जाएगी।
- विनय कुमार निमेष, आबकारी निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें