फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना पुलिस मान रही संदिग्ध, खुलासा नहीं

Sun, 17 Jan 2016 12:17 AM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कपरहा निवासी बसीर खां के घर बीती 10 जनवरी की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगा है, बल्कि पुलिस घटना को ही संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 जनवरी की रात कपरहा निवासी बसीर खां के मकान में जीने का दरवाजा खोलकर घुसकर आए चोरों ने अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर लाखों के गहने, लाइसेंसी  रायफल के कारतूस आदि सामान चुरा लिया था। इस मामले में बसीर खां ने एक  व्यक्ति को  शक के आधार पर नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ चोरी की  रिपोर्ट दर्ज  कराई थी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस इस मामले में किसी की  गिरफ्तारी अभी  तक नहीं कर पाई है। उधर पुलिस घटना को ही संदिग्ध मान  रही है। पुलिस का तर्क है कि चोर जब उनकी लाइसेंसी रायफल उठाकर दरवाजे तक  ले गए और बाद में कुछ कारतूस लेकर रायफल वहीं क्यों छोड़ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें