फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में तीन गांवों से लाखों की चोरी

Sun, 13 Dec 2015 11:21 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला कोतवाली और हैदराबाद थाना क्षेत्र के तीन गांवों से एक ही रात में चोरों ने घरों में घुसकर नकदी समेत लाखों के सामान की चोरी कर ली। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर में चोरों ने रूपराम वर्मा के घर में घुसकर नकदी और जेवर न मिलने पर घरेलू कपड़े और बर्तन चोरी कर लिए। पड़ोस के गोला कोतवाली के क्षेत्र के गांव बेहड़ा में मदनलाल वर्मा के घर से चोरों ने पांच हजार रुपये नकद और पांच लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवर सहित कपड़े चोरी कर लिए। पड़ोस के ही अगौना गांव में भी चोरों ने मनोहरलाल राठौर के घर में घुसकर कपड़ा, बर्तन आदि हजारों के सामान की चोरी कर ली। गृहस्वामियों को इन चोरियों की सुबह जागने पर जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें