एक लाख की नगदी समेत लाखों का माल पार
थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी है। चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए कोरैया जंगल के पूर्व प्रधान कौशल किशोर के घर को निशाना बनाया। पीछे के दरवाजे की कुंडी काट कर घर में घुसे चोर एक लाख की नगदी, लाखों के जेवरात और तीन बक्से उठा ले गए। बक्से अगले दिन सुबह मकान के पीछे एक खेत से खाली बक्से बरामद हुए।
गांव कौरैया जंगल निवासी कौशल किशोर ने बताया कि शनिवार की रात चोर पिछले दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुस आए और एक कमरे में लगी विंडो की ग्रिल निकालकर कमरे में घुस गए। चोरों ने सेफ का लॉक तोड़ दिया और उसमें जमीन का बैनामा कराने के लिए रखे एक लाख रुपये, पुत्रवधू के दो सोने के हार, दो अंगूठियां, मांगबेदी, 10 नाक के फूल, 11 जोड़ी बिछिया, सात चांदी के सिक्के, सात जोड़ी पायल समेत अन्य जेवरात पार कर ले गए। जाते-जाते तीन बक्से भी उठा ले गए, जो रविवार की सुबह मकान के पीछे एक खेत में खाली पड़े मिले। मामले की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।