फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चोरी, शारदानगर  में दिनदहाड़े हुई लूट

Mon, 06 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानून का ट्रैक तोड़ रहे बदमाश, पुलिस लाचार
विज्ञापन

शहर में चोरी और दिनदहाड़े लूट का सिलसिला जारी है। बदमाशों के आगे पुलिस लाचार साबित हो रही है। रविवार की रात शहर की शहपुरा कोठी निवासी एक डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर सहित दो लाख का सामान बटोर लिया। उधर शारदानगर चौकी क्षेत्र में राजस्व वसूली जमा करने बैंक जा रहे सहकारी समिति के लिपिक से दिनदहाड़े बाइक गिराकर तमंचे के बल पर बदमाश 29,700 रुपये लूटने में कामयाब रहे। 

वारदात: एक 
डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शहपुरा कोठी निवासी डॉ. बीएल वर्मा की नकहा में क्लीनिक है। डॉ. ने बताया कि तीन रोज पहले वह बच्चों के साथ रिश्तेदारी में सीतापुर जिले के गांव दंडपुरवा गए थे। मकान पर ताला पड़ा था। रविवार की रात चोरों ने मेनगेट का दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखी सेफ आदि का ताला तोड़कर 35 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने दी। सूचना पर जब वह पहुंचे तो ताले टूटे और कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

 
वारदात: दो 
दिनदहाड़े समिति लिपिक से 30 हजार रुपये लूटे 
शारदानगर। मितौली थाना क्षेत्र के गांव सरैंया निवासी राजेंद्र प्रसाद सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हीडीह गांव स्थित साधन सहकारी समिति मे लिपिक हैं। सोमवार को राजस्व वसूली का रुपया लेकर बाइक से बड़ा गांव स्थित जिला सहकारी बैंक में जमा करने जा रहे थे। बड़ा गांव पुल के करीब पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर समिति कर्मी की बाइक गिरा दी। लिपिक राजेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने कनपटी पर असलहा लगाकर बाइक की डिक्की मे रखे 29 हजार 700 रुपये लूट लिए। बदमाश बैंक पासबुक भी साथ ले गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज महेश गंगवार ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।  
समिति के बाबू राजेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों बदमाशों के मुंह खुले थे। तीनों 25 से 30 साल की उम्र के थे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले जब वह बाइक से निकले तो घटना में शामिल एक लुटेरे ने रास्ते को क्रास किया था।
विज्ञापन

 
दोनों घटनाओं की तहरीर मिलीं हैं। लूट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
-एसपी उपाध्याय, सदर कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें