गांव मटहिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसओ आरके यादव ने बताया कि गांव मटहिया निवासी 35 वर्षीय प्रेम ने घर में लगे छप्पर की बड़ेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने सुबह शव को लटकते देखा तो घर में कोहराम मच गया। एसओ के अनुसार पत्नी के झगड़कर मायके चले जाने से वह उदास था। शायद, इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।