रिश्तेदारी में आए लखनऊ जिले के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी काशी का 20 वर्षीय पुत्र राहुल यहां शहर के समीप गांव सलेमपुर कोन के मोहल्ला गोविंदनगर में आया था। यहां उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जहर खाने के बाद वह मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी अपने मौसेरे जीजा उमेश के यहां आया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के जीजा उमेश ने बताया कि गोविंद नगर में उसकी शादी हुई थी वह वहीं आया था लेकिन उसने जहर क्यों खाया इस बात का पता नहीं चला है।