फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गहने लूटकर फरार

Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलीपुर से घर वापस पैदल जा रही थी महिला, सुनौरा के निकट जंगल में हुई वारदात
 गांव मुगलीपुर से घर वापस आ रही गांव शाहपुर निवासी सरजू प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी को एक लुटेरे ने सुनौरा के निकट दबोच लिया और असलहे के बल पर उसके टॉप्स और पायलें उतरवाकर भाग निकला। महिला ने आरोपी को पहचान लेने का दावा किया है। पुलिस ने महिला की ओर से आरोपी के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि वह सोमवार की सुबह गांव मुगलीपुर से घर वापस आ रही थी। सुनौरा गांव के निकट जंगल के पास गांव टिकौला के कोटेदार ज्ञान प्रकाश शुक्ला के भाई टीटू ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर टॉप्स और पायल उतरवा ली। घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के जाने के बाद उसने वहां से गुजरे राहगीरों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने एक राहगीर के मोबाइल से यूपी 100  और घर वालों को सूचना दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। महिला ने घर वालों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आरोपी टीटू के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें