क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने ही चार रिश्तेदारों पर अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मामला करीब एक माह पुराना है। तहरीर अब दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा है कि वह एक माह पहले किसी काम से ढखेरवा गई थी। वहां पर चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके बाद उसे फैजाबाद ले जाकर गैंगरेप किया। पांच दिन बाद वह किसी तरह से छूटकर घर पहुंची। एसओ निघासन परशुराम ओझा ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। गैंगरेप की बात सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।