फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और भांजे ने की थी प्रहलाद की हत्या

Sat, 12 Sep 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर/ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा मितौली निवासी प्रहलाद मौर्य की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसकी पत्नी और भांजे ने की थी। शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी अरविंद ने यह जानकारी पत्रकारों को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चलान भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि 28 अगस्त को फूलमती पत्नी प्रह्लाद ने थाना मितौली में तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त को उसके पति खेतों में गए थे इसके बाद नहीं लौटे। सुबह उनका शव घर के पीछे नाली में मिला। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया इसमें गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। फूलमती ने संपत्ति को लेकर अपने परिवार के ही मलखान पुत्र जुगनू, ओमकार, नीरज पुत्रगण मलखान  निवासी मितौली तथा प्रेम पुत्र श्रीराम निवासी देवगवां थाना पिसावां जिला सीतापुर हाल पता दक्षिण मोहल्ला कस्बा मितौली पर हत्या करने का आरोप लगाया था। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रह्लाद के भांजे नीबूलाल निवासी ढखियाकलां थाना पिसावां से फूलमती के अवैध संबंध थे। इसको लेकर प्रह्लाद अक्सर फूलमती की पिटाई किया करता था। 27 अगस्त को नीबूलाल ने मितौली में फिल्म देखी। इसके बाद फूलमती के साथ मिलकर घर में सो रहे प्रह्लाद की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को घर के पीछे नाली में फेंक दिया। सुबह पांच बजे नीबूलाल अपने घर चला गया। एसपी ने बताया दोनों ने प्रह्लाद की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद अभियुक्तों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें