फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से छात्रा समेत दो लोग झुलसे

Sat, 12 Sep 2015 07:25 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सवेरे हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया में बिजली गिरने से एक छात्रा समेत दो लोग झुलस गए। दीवार क्रेक हो गई और वायरिंग भी फुंक गई।
विज्ञापन

बरगदिया गांव में शनिवार सवेरे गेंदनलाल सक्सेना की पत्नी गंगादेवी(40) और छोटेलाल पाल की पुत्री अंगूरा देवी (20) जो इंटर की छात्रा है खेत में शौच के लिए जा रहीं थी। जब वह नंदलाल के मकान के पिछवाड़े पहुंचीं तभी कड़कड़ाती हुई बिजली मकान की दीवार पर आ गिरी। जिससे दीवार की ईंटें टूट गईं और छात्रा अंगूरा देवी, महिला गंगा देवी झुलस गईं। पड़ोसी झाऊलाल वर्मा के मकान के भीतर खड़ा पक्का पिलर टूट कर टुकड़े-टुकड़े हो गया और संदीप कुमार के घर की वायरिंग जल गई। गांव के सुभाष वर्मा, जानुकी पाल आदि ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मकानों की दिवारें हिल गई। परिवार वालों ने दोनों घायलों को गोला सीएचसी भर्ती कराया है। डॉक्टर शफीक अहमद ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

सूखा झेल रहे किसानों के चेहरे खिले
ममरी। शनिवार सवेरे गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बीते एक महीने से बरसात न होने और लगातार पछुआ हवा चलने से फसलों की सिंचाई करने में जुटे किसान चिंतित थे। जिनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। खेत पानी से भर गए हैं। जिससे किसानों को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें