फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में खाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- तीन लोग घायल, करीब आधे घंटे तक चला बवाल 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाबूराम सराफ कॉलोनी में खाने को लेकर दूल्हे के रिश्तेदारों और मोहल्ले के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दूल्हे के भतीजे समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नदीम उर्फ रवि की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना रविवार की है। थाना फरधान क्षेत्र के गांव अगड़बुजुर्ग निवासी कुतुबुद्दीन की बारात शहर की बाबूराम सराफनगर कॉलोनी निवासी जमील के घर आई थी। दूल्हा कुतुबुद्दीन ने बताया कि खाने के दौरान मोहल्ले के लोगों से कहासुनी हो गई। इससे नाराज कुछ लोगों ने उसके भतीजे 22 वर्षीय नदीम उर्फ रवि, फुफेरे भाई इस्लामुद्दीन की पिटाई शुरू कर दी। जब वह बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की कोशिश की। बीच बचाव के दौरान उसका रिश्तेदार शमीम भी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर नदीम की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि दूल्हे के भाई की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें