फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-खमरिया।
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर इटौवा पुल के पास हुआ हादसा 
विज्ञापन

घायल जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर 
थाना ईसानगर क्षेत्र में इटौवा पुल के पास 10 टायरा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे इसी थाना क्षेत्र के गांव बरारी गोडियनपुरवा निवासी 40 वर्षीय जगदीश कुमार मौर्य की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा गांव नकहइया निवासी अश्वनि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क किनारे जाकर पलट गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

गांव बरारी गोडियनपुरवा निवासी अमरेश कुमार ने बताया कि उनके पिता जगदीश प्रसाद मौर्या सोमवार की सुबह बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। बाइक पर पीछे उनके दोस्त गांव नकइहा निवासी अश्वनि कुमार भी बैठे थे। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर इटौवा पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता के दोस्त अश्वनि कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। उधर हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पति की मौत से पत्नी राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें