फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Thu, 28 May 2015 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर मोहम्मदी रोड पर गांव महमदपुर ताजपुर के पास भैंस खरीदने जाते समय ट्रक में बाइक के पीछे से टकराने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। गोला-मोहम्मदी रोड पर मोटर साइकिल से खेत देखने जा रहे ग्राम धिरावां निवासी युवक को तेज गति में आ रही मैजिक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

उचौलिया। गांव बवक्करपुर निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार की बुधवार शाम को थाना क्षेत्र में गांव मछेछा में लगने वाले नखासे में भैंस खरीदने बाइक से गया था। बाइक पर उसके साथ हरदोई के गांव जटहा निवासी उसके मौसा रामबख्श और शाहजहांपुर के थाना रोजा के गांव तिहार निवासी रामबख्श का दामाद हरिपाल भी था। रास्ते में थाना पसगवां क्षेत्र में महमदपुर ताजपुर में राजेश बाइक समेत एक ट्रक में पीछे से टकरा गया। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। राजेश की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी राजेश की मौत के गम में बेसुध हो गई। राजेश की दो बेटियां है।
ममरी। हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम धिरावां निवासी मैनुद्दीन का बेटा साहिद बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से खेत देखने जा रहा था। गोला-मोहम्मदी रोड पर तेज गति से आ रही मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मोबाइक मैजिक में फंसकर काफी दूर घिसट गई और साहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तेजित भीड़ ने चालक की पिटाई कर उसे वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी गोला भेजकर मैनुद्दीन की तहरीर पर मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें