फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही जमीन का चार बार किया सौदा, लाखों वसूले

Tue, 09 Jun 2015 11:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के हजरिया में एक ही जमीन को चार बार बेचने और खरीदारों से लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने एसओ खीरी के लिए जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव लौकिहा निवासी दो भाइयों सुरजीत और संदीप ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में रामचंद्र निवासी गांव हजरिया थाना खीरी से एक किता जमीन खरीदी थी। आरोप है कि उसी जमीन को वर्ष 2010 में यही जमीन ठाकुर नामक व्यक्ति को बेच कर लाखों रुपये की वसूले। इसके बाद उस जमीन को रामचंद्र नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी चमेली देवी और मूलचंद के नाम बैनामा कर दिया। जिसके बाद चमेली देवी ने 18 मई 2015 को गड़रियनपुरवा के एक व्यक्ति को बिक्री कर दी। बार-बार एक ही जमीन को बेचे जाने की सुरजीत और संदीप ने हजरिया गांव पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि रामचंद्र नामक कोई व्यक्ति इस गांव में रहता ही नहीं है। जिसके बाद दोनों भाइयों के होश उड़ गए और उनके साथ ठगी किए जाने का अंदेशा हुआ। इस बाबत संबंधित लेखपाल से जानकारी करने पर पता चला कि कोई फर्जी व्यक्ति बार-बार लोगों से ठगी कर एक ही जमीन का बैनामा कर रहा है। दोनों भाइयों ने एडीएम को प्रार्थना-पत्र देकर जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें