फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत का कारण निकला हैंगिंग

Wed, 17 Feb 2016 10:53 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर के गांव भनवापुर में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती मिली लाशों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है। मामले के विवेचक महेवागंज चौकी इंचार्ज समीर जावेद ने बताया कि दोनों ने भागने के बाद रात में ही फांसी लगा ली थी, क्योंकि पोस्टमार्टम के समय से 24 घंटे पहले दोनों की मौत होना दर्शाया गया है। उधर दोनों के शवों को बुधवार को गांव में ही अलग अलग दफना दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि भनवापुर में केवट बिरादरी की 14 वर्षीय किशोरी और गांव का ही इसी बिरादरी का 16 वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम लापता हो गए थे। दोनों के परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला था। किशोरी के पिता ने मंगलवार को दिन में 11 बजे महेवागंज चौकी में दोनों के भाग जाने की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने किशोर के पिता और मामा को चौकी में बुलाकर दोनों पक्षों की सुन ही रहे थे कि गांव से खबर आई कि किशोर और किशोरी के शव एक ही पेड़ से लटक रहे हैं।
दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि घर से भागने के कुछ घंटों बाद ही दोनों ने फांसी लगा ली। चूंकि वह पेड़ बाग में है और दोनों ने काफी ऊंचाई पर चढ़कर पेड़ की ऊपरी डाल से फांसी लगाई थी, इसलिए उन्हें एकबारगी पड़ोस से गुजरने वाला राहगीर भी नहीं देख सकता था। सीओ ने बताया कि परिवार वाले मजदूर पेशा हैं और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि दूसरे दिन भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की विवेचना महेवागंज चौकी इंचार्ज समीर जावेद कर रहे हैं। उधर चौकी इंचार्ज ने बताया कि विवेचना के पहले दिन ही यह बात सामने आ गई है कि दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिवार वालों को थी।
विज्ञापन

--
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट में किशोरी का प्राइवेट पार्ट भी सुरक्षित मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें