फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों का ताला तोड़ा एक लाख का माल ले गए

Sun, 08 Feb 2015 06:26 PM IST
रूकंदीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर स्थित आरएस फिलिंग स्टेशन के सामने लालपुर बैरियर के पास चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ दिया और 26 हजार की नगदी समेत करीब एक लाख का सामान उड़ा दिया। चोरों ने मेडिकल स्टोर की चौथी दुकान में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन

इस से नाराज दुकानदारों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। दुकानदारों का कहना है कि लालपुर में नियमित पुलिस की पिकेट मौजूद रहती है, ऐसे में कई दुकानों से चोरी की बात हजम नहीं हो रही है।
चोरों ने लालपुर चौराहे पर स्थित मंसूर अली की साइकिल की दुकान का ताला तोड़ा और अंदर से सभी औजार चोरी कर लिए। चोरों ने हुसैनापुर निवासी सत्येंद्र जायसवाल की परचून की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 18 हजार की नगदी और करीब 35 हजार का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने पास में ही स्थित सिंह मेडिकल स्टोर की दुकान में पीछे से सेंध लगाई लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। इसी तरह चोरों ने बबलू जायसवाल की अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर 29 हजार की शराब और करीब आठ हजार की नगदी पार कर दी। दुकानदारों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुई, जब वे लोग दुकान पर पहुंचे। चोरी की सूचना मिलने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें