फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 14 Jan 2016 11:48 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में जख्मी चालक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि इसी ट्रक का दूसरा चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। इसमे दूसरे चालक ने ट्रक मालिक पर पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के गांव हकीमपुर निवासी 28 वर्षीय सुखवीर सिंह और उसका मामा कश्मीर सिंह एक ट्रांसपोर्ट के ट्रक पर चालक व सहयोगी थे। बताया गया कि दोनों बुधवार को ट्रक मालिक के पास गए थे। इसी बीच लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। सुबह सुखवीर की हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। देरशाम को मृतक के घरवाले यहां पहुंचे और फिर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें