फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 14 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सुरक्षित यातायात संचालन के इंतजामों की अनदेखी से बुधवार की देर रात हाइवे स्थित हेतिमपुर के पास एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की देर रात हाटा थानाक्षेत्र के डुमरी स्वांगी पट्टी गांव के रहने वाले शैलेंद्र कश्यप का बेटा अंकित कश्यप उम्र 27 वर्ष कसया से बाइक से घर के लिए जा रहा था।

एनएच स्थित हेतिमपुर के समीप स्थित पकड़ियार के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसकी वजह से वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने उसे पहले कसया सीएचसी लाया। वहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया।

परिजनों के मुताबिक रास्ते में ले जाते समय अंकित की मौत हो गई। इस संबंध पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें