फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बच्ची की अस्पताल में मौत के विरोध में हंगामा

Sat, 19 Sep 2015 09:56 PM IST
मितौली खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिस पर परिवार वालों ने डॉक्टरों पर  लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के  आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

मितौली निवासी वारिस उर्फ भुट्टू की सात वर्षीय पुत्री साफिया शनिवार को घर में खेल रही थी। इसी दौरान छत पर रखी पानी भरी बाल्टी उसके सिर पर आ गिरी, जिससे उसका सिर  फट गया। बच्ची को बेहोशी की हालत में मितौली सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बच्ची का सही इलाज न किए जाने  से उसकी मौत हो गई। नाराज परिवार वालों और  पड़ोसियों ने मितौली ब्लाक कार्यालय के  सामने शव को रखकर लखीमपुर मैगलगंज मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित, बीडीओ मितौली राकेश प्रसाद और एसओ पीके सिंह ने मौके पर जाकर डॉक्टर और वार्ड ब्वाय पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस बाबत स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. एएन चौहान ने बताया की लड़की को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया था न कि इलाज में कोई लापरवाही हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें