शेखूपुर में रेलवे स्टेशन के पास एक इबादतघर है। शुक्रवार की रात किसी खुराफाती तत्व ने यहां आगजनी कर दी। इबादत घर में चादर समेत जरूरी सामान जल गया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही लोग गुस्से में जमा इकट्ठा हो गए। खबर मिलने पर एसओ सिविल लाइंस अजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद इबादतघर का जला हुआ सामान हटाकर साफ-सफाई की गई। लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है, इस लिए एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है धर्मस्थल
बदायूं। जिस धर्मस्थल को खुराफाती तत्वों ने निशाना बनाया वह इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। धर्मस्थल का जीर्णोद्धार हिंदू और मुसलमान मिल कर करा रहे हैं। यही वजह रही कि धर्मस्थल में आगजनी के बावजूद मामले ने तूल नहीं पकड़ा। पुलिस ने भी आसानी से लोगों को शांत करा दिया। इस माौके पर एसओ, सिविल लाइंस अजय कुमार यादव ने कहा िक मामले में अज्ञात खुराफातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।