फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के लिपिक का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एलआरपी रोड मोहल्ला पटेलनगर स्थित लखीमपुर भारत गैस एजेंसी पर गैस लेने आए कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने एजेंसी के लिपिक पर डंडे, घूंसे से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर में गंभीर चोट आई। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह लखीमपुर भारत गैस एजेंसी पर ड्यूटी कर रहा था। करीब 11 बजे मोहल्ला पटेलनगर निवासी अवनीश कुमार और उसका पिता अशोक कुमार एजेंसी पर गैस लेने आए। आरोप है कि लाइन में लगने को लेकर आरोपी अवनीश और उसके पिता ने विवाद किया, फिर पीटा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर धाराएं तरमीम करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें