फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान देने वाले युवक के श्ाव का अंतिम संस्कार

Wed, 01 Apr 2015 10:16 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के एक सिपाही और उसके दो साथियों की धमकियों से तंग आकर फांसी लगाकर जान देने वाले गुड्डू के शव की दूसरे दिन अंत्येष्टि कर दी गई। बुधवार को भाकपा माले केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी भी गुड्डू के घर पहुंचीं और उन्होंने परिवार वालों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सिपाही समेत तीनों आरोपी तत्काल जेल भेजे जाएं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नौतला भवानीगंज निवासी गुड्डू (25) ने यहां तैनात सिपाही एके सिंह और उसके दो साथियों की 20 हजार रुपये न देने पर हत्या के जुर्म में जेल भेज देने की धमकी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई रामू की तहरीर पर सिपाही एके सिंह और उसके साथी प्रदीप कुमार, कल्लू सांसिया के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी अरविंद सेन के आदेश पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया और रिलीव होने के बाद बुधवार को उसने पुलिस लाइंस में आमद भी करा ली। इधर बुधवार को गुड्डू के शव की अंत्येष्टि कर दी गई। उधर इस बाबत कोतवाल एके उपाध्याय का कहना है कि पुलिस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है। सिपाही के साथियों की भी तलाश जारी है। साक्ष्य मिलते ही सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
‘आरोपी सिपाही को बचा रही पुलिस’
भाकपा माले केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने मृतक के घर पहुंचकर उसके परिवार वालों को ढांढस बंधाया। साथ ही यहां पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पुलिस आरोपी सिपाही को बचाने में जुटी है। निर्दोष गुड्डू को तो पुलिस पकड़ ले गई थी, जबकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी सिपाही को गिरफ्तार तक नहीं किया गया। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाने की बात कह रही है, जबकि वह अपने सिपाही पर सख्ती करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने मांग की है कि कोतवाली प्रभारी समेत सभी जिम्मेदार पुलिस वालों को निलंबित कर निष्पक्ष जांच हो, तभी गुड्डू के परिवारवालों के साथ इंसाफ हो सकेगा। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें