फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से चरमराई शहर से गांव तक की बिजली सप्लाई 

Sat, 02 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Electricity
विज्ञापन
तार टूटे तो कहीं 33 केवीए लाइनों में आए फाल्ट
विज्ञापन

फाल्ट सही करने में कर्मचारियों को छूटे पसीने
जिले में दो दिन में हुई बारिश से शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बारिश के चलते कुछ इलाकों की एहतियान बिजली सप्लाई काट दी गई, तो कई इलाकों की फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। शनिवार को सुबह से मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर 33 केवीए लाइनों में फाल्ट आ गया। शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी, नौरंगाबाद, आफिसर्स कॉलोनी, जेल रोड, जोड़ी बंगला आदि मोहल्लों में कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रही। पूरी तरह बारिश थमने पर शाम को शहर में बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। 
विज्ञापन

मैलानी।  क्षेत्र में आंधी और बारिश से बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली  कर्मियों ने बताया कि गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने की  वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई है। बिजली लाइनों की खराबी पता करने में कर्मचारियों को पसीने छूट गए, लेकिन शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें