फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और उनके भाई से मांगे 10 लाख

Fri, 08 May 2015 08:18 PM IST
तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक डॉक्टर औैर उसके भाई को कुख्यात अपराधी बग्गा ने फोन पर धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे हैं। इस मामले में डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. महात्मा राय ने बताया कि दोपहर बाद करीब दो बजे नेपाली नंबर से अपने को बग्गा सिंह बताते हुए किसी शख्स ने कहा कि 10 लाख रुपये उनके बताए हुए स्थान पर पहुंचा दो, वरना पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद 2.06 पर मेडिकल की दुकान पर बैठे उनके भाई अर्जुन सिंह से कहा गया कि बग्गा सिंह बोल रहा हूं 10 लाख रुपये एक घंटे बाद ठिकाना बताउंगा, वहीं भिजवा दो। वरना स्कूल में पढ़ रहे तुम्हारे पोतों को उठा लिया जाएगा। इस धमकी से परिवार में अफरा तफरी मच गई। डॉ. महात्मा राय ने धमकी की सूचना फोन पर कोतवाली पुलिस को दी। एसआई श्याम कुमार और शंभू सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि नेपाली नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टर सहित उनके भाई अर्जुन सिंह को मिली धमकी से मंडी के व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। नेपाल से आई काल की सर्विलांस के जरिए जांच कराई जा रही है। जल्द ही हकीकत सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें