फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर मासूम की मौत 

Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साथी बच्चों के साथ खेलने गए कसबा निवासी श्यामू कश्यप के छह वर्षीय पुत्र नितिन की चमरइया तालाब में डूबकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मामले की सूचना घर वालों ने पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन

कस्बा सिकन्द्राबाद निवासी श्यामू ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उनका पुत्र नितिन खेलते-खेलते साथी बच्चों के साथ कसबे के ही चमरइया ताल के पास पहुंच गया। जहां वह तालाब में डूब गया। साथी बच्चों ने नितिन के डूबे जाने की खबर घर पर दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसके शव को बाहर निकाला। घर वाले तालाब से शव निकालकर घर ले आए। मामले की सूचना घर वालों ने पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें