फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में घायल महिला की मौत

Tue, 01 Dec 2015 04:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला हाथीपुर में एक सप्ताह पूर्व गुटका थूकने की शिकायत करने पर हुए विवाद और पिटाई से घायल महिला की मौत से परिवार में कोहराम है। आरोपी पक्ष का घर दीवार सेे मिला होने के कारण मोहल्ले में तनाव है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पहले दोनों पक्षों की ओर क्रास केस दर्ज किया था, जिसे अब गैर इरादतन हत्या के मामले में तरमीम किया जाएगा।
बता दें कि 23 नवंबर 2015 को मोहल्ला हाथीपुर निवासी रामगोपाल अवस्थी की 30 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी अवस्थी और उनके भाई रामबाबू शुक्ला को पड़ोसियों ने पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसमें रामबाबू ने राजू कश्यप, आलोक, अजय और अंकुर कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी ने रामबाबू, श्याम और शिवम के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी अवस्थी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि रामबाबू को जल्द छुट्टी मिल गई। डाक्टरों ने लक्ष्मी के स्वास्थ्य में सुधार का हवाला देते हुए कुछ दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया था, जिसके बाद सोमवार की शाम को अचानक फिर से तबियत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल भागेे, जहां डाक्टर ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मारपीट के मामले में पहले से ही दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला तरमीम किया जाएगा, जिसके पश्चात आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें