फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने गोला कोतवाली घेरी

Wed, 10 Jun 2015 12:14 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गोकर्ण वार्ड के रविप्रकाश सिंह उर्फ अंशुल की सोमवार की रात मौत के बाद मंगलवार को पिता ने जहरीला पदार्थ देकर बेटे को मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर एसपी को दी। इसके बाद पीडि़त परिवार वाले आैर तमाम लोग कोतवाली पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर  हंगामा किया। नोकझाेंक के बाद पुलिस ने दुकानदार के विरुद्ध जहर पिलाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला निवासी अजय प्रकाश सिंह की पत्नी मंतेश सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रविप्रकाश सिंह उर्फ अंशुल आठ जून को सुबह नौ बजे दुकान पर काम करने गया था। दोपहर को घर पर खाना खाने के बाद जब वह दुकान पहुंचा, तो दुकान मालिक ने उस पर दो हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर मारापीटा। आरोप है कि दुकानदार ने किशोर को प्रताड़ित कर धमकी दी कि उसका सिर मुड़ाकर और मुंह काला कर शहर में घुमाने के बाद पुलिस को सौंप देंगे। जब किशोर ने इसका विरोध किया, तो दुकानदार ने उसे जबरन कीटनाशक दवा पिला दी और वहीं बांधकरडाल दिया। शाम छह बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे पड़ोसी दुकानदार से घर के पास छोड़वा दिया। जब वह घर पहुंचा तो उसकी बुआ सरिता सिंह और बाबा वीरेंद्र सिंह सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने  हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस न मिलने पर घरवाले निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब अंशुल का शव गोला आया तो लोगों की भीड़ कोतवाली गेट पर पहुंच गई। अंशुल के पिता अजय प्रकाश सिंह ने कोतवाल एके उपाध्याय को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया तो उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही। इस पर लोगों का गुस्सा फूट गया। इस दौरान कोतवाल और भीड़ के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपी मुकीम के खिलाफ धारा 328, 302 और्र 323 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें