फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सरेशाम घर में घुसकर लूटपाट

Sun, 29 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के मोहल्ला भुईफोरवानाथ में किराना दुकानदार के घर दर्जन भर बदमाशों ने धावा बोल दिया और गृहस्वामी की पीटकर 17 हजार की नकदी समेत सोने की चेन, मोबाइल लूट लिया। इसके बाद हवाई फायर कर बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भुईफोरवानाथ निवासी बलराम उर्फ बल्ला की घर में ही किराना दुकान है। उसने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम को दर्जन भर हथिायार बंद बदमाशों ने 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। मना करने पर बदमाशों ने बल्ला और परिवार के लोगों की पिटाई कर दी, जिससे बल्ला का सिर फूट गया। फिर बदमाशों ने 17 हजार की नकदी, सोनू की चेन और मोबाइल लूट लिया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले एकत्र हुए, तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित ने कुछ लोगों को पहचानने का दावा किया है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला लूट का नहीं, बल्कि जुए में विवाद और मारपीट का है। इस मामले में चार नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें