फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Wed, 26 Jul 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
dead body - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर वालों ने जताई हत्या की आशंका 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार वर्मा का शव मोहल्ले के ही कब्रिस्तान के पास बुधवार की सुबह पड़ा मिला। घर वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी किशोरी लाल ने बताया कि उनका पुत्र राकेश कुमार वर्मा कचहरी परिसर में स्थित एक कैंटीन पर काम करता था। मंगलवार को भी वह काम पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिवार वालों को चिंता हुई और उसकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह मोहल्ले के ही कब्रिस्तान के पास शव देखा गया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे किशोरी लाल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र राकेश कुमार वर्मा के रूप में की। शव देख परिवार में चीख पुकार मच गई। पिता ने बताया कि पुत्र के सिर और चेहरे पर गहरे घाव थे। उन्होंने बताया कब्रिस्तान के पास अवैध रूप से शराब बिकती है। उसका पुत्र शराब पीता था। मोहल्ले के कुछ लोगों ने मंगलवार की देर शाम कब्रिस्तान के पास स्थित एक घर से कच्ची शराब पीकर निकलते हुए पुत्र को देखा था। उन्होंने पुत्र की हत्या होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें