फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जे की रेलिंग गिरी, दो मासूमों की मौत

Sat, 14 May 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
छत ‌‌ग‌िरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला नीची भूड़ में हुआ हादसा, एक बच्चा गंभीर
विज्ञापन

मोहल्ला नीची भूड़ में छज्जे की रेलिंग गिरने से तीन बच्चे दब गए, जिनमें से दो की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
मोहल्ला निवासी शफीक अहमद के मकान के सामने 13 मई की देर शाम को बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जे पर बनी ईंट की रेलिंग भरभराकर नीचे गिर गई। मकान की ऊंचाई अधिक होने के कारण ईंटें तेज गति से बच्चों के ऊपर गिरीं और वे बुरी तरह घायल हो गए। इनमें मोहल्ले के ही जूनियर पेंटर का सात वर्षीय पुत्र अलतमस, अफसर हुसैन का आठ वर्षीय पुत्र उबेस और शाहिद अली का आठ वर्षीय पुत्र फुरकान गंभीर घायल हो गए। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उबेस और फुरकान की मौत हो गई। जबकि अलतमस की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार अशोक कुमार ने मामले की जानकारी कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें