फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक पर हमला

Fri, 11 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/ निघासन।
विज्ञापन
युवक पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस को आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
तिलक के बाद डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने बवाल करने वाले व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घायल को आनन फानन में सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्र निवासी लोखंदरपुर के लड़के का तिलक था। तिलक के बाद डीजे पर डांस को लेकर गांव के ही लालू और पप्पू में कहासुनी हो गई। लालू अपने घर चला गया। रामचंद्र का साला राजकुमार निवासी पलिया खुर्द सोने के लिए रामचंद्र के दूसरे मकान पर जा रहा था। लालू ने समझा कि पप्पू जा रहा है। लालू ने राजकुमार के पीछे से चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद लालू भाग खड़ा हुआ। राजकुमार के घायल होने की जानकारी मिलने पर घर मे कोहराम मच गया। राजकुमार को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखीमपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें