फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार  

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक के बच्चों को रंजिशन किया था अपहृत
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर बनवारी से 45 दिन पूर्व लापता हुए गांव निवासी विंदेश राज की पुत्री 10 वर्षीय शामनी और पुत्र आठ वर्षीय रुपेश को पुलिस ने बरामद कर महोली (सीतापुर) निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव भानपुर बनवारी  में विंदेश राज के यहां महोली (सीतापुर) का विजय किराए पर रह कर गाड़ी चलाता था। मकान मालिक विंदेश राज से विजय की कुछ कहासुनी हो गई तो उसने अपना मकान खाली करा लिया। इससे विजय उनसे रंजिश मान रहा था। 45 दिन पहले दोनों बच्चे घर के बाहर से रहस्यमय हालात मेें लापता हो गए थे। जिसकी 18 अगस्त को तहरीर मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी और वह बच्चों की तलाश कर रही थी। एसआई राम महेश यादव ने बताया कि उन्होंने सोमवार को बरवर चौराहे के निकट विजय के पास से दोनों बच्चों को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में रंजिशन बच्चों का अपहरण करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घर वालों को बुलाकर दोनों बच्चों को सौंपकर आरोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें