फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल टेंपो से भिड़ी, युवक की मौत

Wed, 20 Jan 2016 10:26 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र फरधान में टेंपो को ओवरटेक करते समय एक मोटर साइकिल उससे भिड़ गई। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा सिकंद्राबाद क्षेत्र में बोलेरो ट्रैक्टर टॉली से टकराने से छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र फरधान के ग्राम कोढ़ैया निवासी मोहम्मद का 20 वर्षीय पुत्र सद्दाम शहर में एक दुकान पर काम करता था। बुधवार की शाम वह अपने साथी गोलू के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में बेहजम-लखीमपुर मार्ग पर ग्राम कलुआपुर के पास टेंपो को ओवर टेक करते समय बाइक टेंपो से भिड़ गई। इससे सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गोलू घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
सिकंद्राबाद। थाना हैदराबाद के ग्राम परेली निवासी कुछ लोग बोलेरो से सीतापुर की तरफ से आ रहे थे। कस्ता मार्ग पर ग्राम जमौरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। इसमें सभी छह लोग घायल हो गए हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जाती है। सूचना पर  एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए हैं उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें