मोहल्ला कृष्णानगर में छत से गिरकर एक किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला कृष्णानगर निवासी प्रसिद्ध का 17 वर्षीय पुत्र रवि छत पर गया था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। उसको इलाज के लिए परिवार वाले अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रवि की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।