फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी पिटती रही नहीं  पहुंची यूपी 100 पुलिस 

Sun, 04 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पीटा
विज्ञापन

तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार 

कोतवाली क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा में घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही तीन दबंगों नें दलित किशोरी की पिटाई कर दी। इस दौरान पिता ने यूपी 100 को सूचना दी, लेकिन यूपी 100 करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

गांव तुलसीरामपुरवा निवासी श्यामकिशोर गौतम ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव के रामसनेही यादव, शत्रोहन यादव और झब्बू यादव से घूरा डालने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्साए आरोपी लाठी-डंडा लेकर उसके घर पर आ गए और जातिसूचक गालियां देते हुए दरवाजे पर खड़ी 13 वर्षीय पुत्री रूबी की पिटाई शुरू कर दी। उनका कहना है कि जब तीनों दबंग बेटी को पीट रहे थे तो उसने यूपी 100 पर फोन किया, लेकिन एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। आरोपियों की पिटाई से पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी रामसनेही यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शत्रोहन यादव और झब्बू यादव फरार हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें