फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के सामने सिंगाही पुलिस ने टेक दिए घुटने

Thu, 04 Aug 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बेलरायां (खीरी)।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोर्ट के पूर्व पेशकार के घर से उड़ाया लाखों का सामान
विज्ञापन

दो लूट और एक ही रात में कसबा सिंगाही में दो दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस खुलासा कर भी नहीं पाई थी कि चोरों ने ग्राम निबौरिया निवासी पीलीभीत कोर्ट से अवकाश प्राप्त पेशकार मुकुंदराम रस्तोगी के घर को निशाना बना लिया। चोर घर में रखी नकदी, जेवर समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। 
ग्राम पश्चिम निबौरिया निवासी अवकाश प्राप्त पेशकार मुकुंदराम रस्तोगी किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में छत पर उनका बड़ा पुत्र दीपक और विक्रम सो रहे थे। नीचे एक कमरे में उनके बड़े भाई राधेश्याम रस्तोगी सो रहे थे। सुबह पड़ोसी सेवकराम वर्मा की नजर उनके घर के मेन  दरवाजे पर पड़ी तो इसकी सूचना राधेश्याम रस्तोगी को दी। जब परिवार वाले उठे और देखा तो कमरों का दरवाजा खुला था। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर वालों ने आशंका जताई है कि चोर आंगन के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद बरामदे के अंदर स्थित बीच के कमरे का ताला तोड़ दिया। इसी कमरे के अंदर एक अन्य छोटे कमरे में रखे लाकर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान गायब था।  मुकुंदराम के बड़े भाई राधेश्याम रस्तोगी ने बताया लाकर में रखी करीब 25 हजार की नकदी, हजारों के जेवर, पांच बटुले, साड़ियां, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित करीब दो लाख का सामान चोरी हो गया। घर से चोरी हुई अटैची रोड पर पड़ी मिली। चोरी की सूचना पर एसओ दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


लूट-चोरी की घटना गटक गई पुलिस 
बेलरायां-भैरमपुर मार्ग पर स्थित पुलिया के पास 29 जुलाई को गांव मांझा निवासी गुरबक्श सिंह को दो बदमाशों ने असलहों के बल पर रोक लिया था और उसकी बाइक और 45 सौ रुपये की नकदी लूटकर भाग निकले। इसी रात चोरों ने सिंगाही कसबे की दो दुकानों का ताला तोड़कर बर्तन और हजारों की नकदी चोरी कर ली। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और दोनों घटनाओं को गटक गई।
विज्ञापन


मुनीम लूटकांड के खुलासे से पुलिस दूर 
13 जुलाई की सरेशाम तिकुनियां-बेलरायां मार्ग पर खाद कारोबारी बेलरायां निवासी सर्वेश शर्मा के ग्राम तकियापुरवा निवासी मुनीम प्रेमपाल से बदमाश 74 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और साइकिल लूट ले गए थे। पुलिस तीन हफ्ते बाद भी हवा में तीर चला रही है। घटनाओं का खुलासा और रिपोर्ट दर्ज न करने से लोगों में रोष व्याप्त है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें