फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने छात्राओं को पीटा, तहरीर दी

Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  महेवागंज खीरी।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टेस्ट में नकल का आरोप लगाते हुए एक शिक्षिका ने कक्षा नौ की चार छात्राओं की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से छात्राओं को गंभीर चोटे आईं हैं। परिवार वालों ने शिक्षिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

स्थानीय एक गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा शबाना, अफसाना, गुलसार  ने बताया कि शनिवार को वह स्कूल गईं थीं। स्कूल की एक शिक्षिका ने टेस्ट लेना शुरू किया। टेस्ट में कुछ न लिख पाने का आरोप लगाते हुए टीचर ने उनके समेत चार छात्राओं की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से छात्राओं की हालत बिगड़ गई। छात्राओं के अभिभावकों ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है। इंचार्ज प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने बताया कि आज मीटिंग के सिलसिले मे शहर में थी। एक अभिभावक ने फोन से पिटाई की जानकारी दी थी। शिक्षिका ने पढ़ाई के लिए छात्राओं को डांटा था। कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कमिनी सिंह ने बताया कि गरीब लड़कियों के लिए नाममात्र की फीस में स्कूल चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्कूल का नाम खराब करने के लिए बेवजह मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें