फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे पर पलटा टैंकर, चालक-क्लीनर जख्मी

Sat, 28 Mar 2015 07:06 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबा होकर निकले लखीमपुर-गोला मार्ग पर शुक्रवार की रात शीरे से भरा टैंकर सड़क किनारे खोखे पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर जख्मी हो गए, जबकि खोखे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी टैंकर चालक रामसेवक ने बताया कि वह शीरे से भरा टैंकर लेकर बरखेड़ा से खंभारखेड़ा मिल जा रहा था। फरधान कस्बे में पहुंचने पर सामने से आ रहे एक भूसी भरे ट्रक को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में धौरहरा गांव निवासी शिवशंकर का खोखा और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। लाखन के दुकान के सामने की छावनी भी टूट गई। शिवशंकर ने बताया कि हादसे से मोबिल ऑयल सहित करीब 12 हजार का नुकसान हुआ है। हादसे में चालक रामसेवक, क्लीनर सुमेर के हाथ और पैर में चोट आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें