फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर बदलवाकर डकैती की घटना हजम कर गई पुलिस

Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में घुसकर चोरी करने की लिखी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

आखिरकार जो अंदेशा था वही हुआ। मोहल्ला विश्वनाथ कॉलोनी के दो घरों में शनिवार की रात हुई डकैती की घटना को सदर कोतवाली पुलिस हजम कर गई। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर बदलवा ली और घर में घुसकर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर घटना के दूसरे दिन भी मोहल्ले वालों में दहशत व्याप्त है। 
शनिवार की आधी रात 12 से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने विश्वनाथ कॉलोनी निवासी पप्पू रस्तोगी और उनके पड़ोसी राममोहन के घर पर धावा बोल दिया था। बदमाशों ने परिवार वालों को बांधकर पिटाई की और दोनों जगहों से करीब छह लाख का सामान लूट ले लिया था। शुरुआती दौर से ही पुलिस घटना को झुठलाने में लग गई थी। यहां तक कि मिश्राना चौकी इंचार्ज ने पीड़ितों का ही सामान उलट पुलट कर फर्जी डकैती की घटना बनाने का आरोप लगाते हुए धमकाया था। जिससे पुलिस की नीयत सवालों के घेरे में आ गई थी। पीड़ितों ने जब बदमाशों की संख्या और पिटाई का जिक्र करते हुए डकैती की तहरीर पुलिस को दी तो पुलिस ने तहरीर बदलवाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। जिसमें पुलिस सफल भी हुई। पीड़ित पप्पू रस्तोगी और राममाोहन ने बताया कि पुलिस ने दूसरी तहरीर लेकर घर में घुसकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सिटी एमपी सिंह का कहना है कि कोई तहरीर नहीं बदलवाई गई है। पीड़ितों ने जो तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मैं मिश्राना पुलिस चौकी तक गया था। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें