कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मनयती में बिना परमिट बाग कटवाने के आरोप में चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
लक्ष्मनयती निवासी बाग मालिक हरद्वारीलाल के बाग में 28 हरे भरे पेड़ खड़े थे। खेत मालिक ने शकील ठेकेदार को बाग बेच दिया था। ठेकेदार ने बिना परमिट बनवाए एक नेता और नानक चौकी के सिपाहियों से साठगांठ कर बाग को कटवा दिया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। मामले की जांच के बाद ठेकेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोषी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।