फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लोड ट्रक छप्पर पर पलटा, दो जख्मी

Sun, 14 Feb 2016 06:06 PM IST
भीखमपुर-खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक गन्ना भरा ट्रक मकान के सामने पड़े छप्पर पर पलट गया। इससे छप्पर के नीचे बंधे एक बकरे की मौत हो गई जबकि तीन बकरे और दो लोग जख्मी हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे से मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर कई घंटों तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर थाना हैदराबाद के गांव आंवला में करीब 12 बजे ढकिया नीमगांव सेंटर से गन्ना भरा एक ट्रक कुंभी चीनी मिल जा रहा था। सामने से आ रहे साइकिल सवार की ट्रक में भिड़ंत होने से ट्रक बाईं ओर बने शाजिदा के घर के छप्पर पर पलट गया। इसमें 40 वर्षीय साइकिल सवार महेंद्र निवासी चन्दनगर थाना फूलबेहड़ जख्मी हो गया और साइकिल टूट गयी।
छप्पर पर ट्रक गिरने से आंवला निवासी 60 वर्षीया शाजिदा भी जख्मी हो गईं। उनके एक बकरे की मौत हो गयी और तीन बकरे घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना  देने पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महेंद्र और शाजिदा को एंबुलेस से गोला सीएचसी भेज दिया है। हादसे से मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें