फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सेंटर पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा

Fri, 25 Mar 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/फरधान।
विज्ञापन
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ना सेंटर पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

-एक ट्रॉली में तीन से चार क्विंटल की जा रही घटतौली
-दिनभर बंद रहने से तौल किसान परेशान
-जिम्मेदारों ने बंद किए फोन तो कुछ ने रिसीव नहीं किया
शुक्रवार का दिन कुंभी चीनी मिल के फरधान रोड सेंटर से जुड़े गन्ना किसानों के लिए मुसीबत से कम नहीं रहा। सेंटर पर गन्ना तौल के समय घटतौली के विरोध में किसान दिन भर हंगामा काटते रहे, लेकिन न तो कोई विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासनिक अधिकारियों के फोन ही रिसीव हुए। अधिकारियों की बेरुखी से निराश किसानों ने रोड जाम करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसानों से तहरीर ले ली और उन्हें शांत करा दिया। अब तक गन्ना सेंटर पर तौल शुरू नहीं हो पाई थी। 
विज्ञापन

बता दें कि चीनी मिल के बंद होने का समय करीब आ गया है। लेकिन किसानों के खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। अगर मिल बंद होने के पहले फसल नहीं बिकती है तो किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो जाएगी। यह सोचकर किसान पहले से ही हलकान हैं। वहीं चीनी मिल की परिवहन व्यवस्था इतनी बेकार है कि एक गाड़ी गन्ना तुलवाने के लिए तीन से चार दिन तक लग रहे हैं। ऐसे में तौल बाबू किसानों को और भी चूना लगा रहे हैं। परसेहरा बुजुर्ग निवासी किसान लायक अली ने तीन दिन पहले अपनी ट्रॉली धर्मकांटा पर लगाई थी। तब से ट्रॉली गन्ना सेंटर पर ही खड़ी थी। चौथे दिन उसकी ट्रॉली का वजन गन्ना सेंटर के बाबू ने किया तो वह चार क्विंटल कम निकला। इस पर किसान ने इसका विरोध किया तो मिल के तौल बाबू ने कहा कि तीन दिन में गन्ना सूख गया होगा। जब सेंटर पर मौजूद अन्य किसानों को इसकी खबर लगी तो उन्होंने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया। सुबह करीब दस बजे सुबह से दोपहर दो बजे तक किसान जिला गन्ना अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को फोन लगाते रहे, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित किसानों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष फरधान रामकुमार से की, लेकिन पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। इससे किसानों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद किसानों ने घटतौली की तरफ अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए सड़क जाम करने की योजना बनाई। हालांकि किसानों के सड़क जाम करने की योजना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों से उनकी तहरीर ले ली और समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इससे पहले पुलिस की मौजूदगी में दोबारा उसी ट्रॉली की तौल कराई गई, जिसका वजन 60 क्विंटल था। दोबारा तौल कराने पर उसी ट्रॉली का वजन 60 क्विंटल से अधिक निकला। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव तथा गन्ना विकास समिति के सचिव मुकेश सक्सेना का फोन बंद होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। इधर थानाध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि किसानों से तहरीर मिली है, जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें